logo

राजनीति : झारखंड की कांग्रेस विधायक की तस्वीर हिजाब गर्ल मुस्कान के नाम से वायरल- अंबा ने कहा भाजपा की साजिश

rahul_and_amba.jpg

हजारीबाग:

पिछले दिनों झारखंड कांग्रेस के विधायक, मंत्री और संगठन से संबद्ध नेताओं ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की थी। उस दौरान बड़कागांव से कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद भी राहुल से मिली थीं। उस समय की तस्वीर को इन दिनों कर्नाटक की हिजाब गर्ल मुस्कान खान का बताते हुए सोशल मंचों पर वायरल किया जा रहा है। जिसमें कहा गया है कि मुस्कान कांग्रेसी है। 

 

इस मामले में अंबा प्रसाद ने सख्त एतराज़ जताया है। कहा कि यह सब भाजपा की साजिश है। बीजेपी आईटी सेल ने इसे रचा है। मेरी तस्वीर को वायरल करके कर्नाटक की हिजाब गर्ल बता कर कलह फैलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने झारखंड पुलिस से ऐसे फेंक पोस्ट और कमेंट करने वाले ट्वीट पर कार्रवाई करने का निवेदन किया है।

अंबा प्रसाद ने बताया है कि वह मुस्कान खान नहीं बल्कि उनकी राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान की तस्वीर है। उन्होंने इस संबंध में कहा कि बीते 8 फरवरी को झारखंड के सभी सांसदों, विधायकों तथा कांग्रेस के नेता दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात थी और वायरल किए जा रहे तस्वीर उसी दिन की है। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सब को सम्मान और अधिकार है चाहे वह भगवा वस्त्र हो या हिजाब।