दिल्ली/रांची:
कांग्रेस अध्यक्ष पद (Congress President) पर मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) के निर्वाचित हुए हैं। झारखंड के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर (Rajesh Thakur), कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम (Alamgir Alam) ने उन्हें बधाई दी है। दोनों नेताओं ने दिल्ली स्थित आवास पर मल्लिकार्जुन खड़गे को गुलदस्ता भेंटकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस परिवार की ओर से जीत की बधाई दी है। साथ ही अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि आपके नेतृत्व में कांग्रेस नये विजन के साथ एक बार फिर से परचम लहरायेगी। सभी कार्यकर्ता दोगुने जोश के साथ काम करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बांटी गई मिठाईयां
वहीं प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय रांची में मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्वाचित होने पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोडकर, ढोल बजाकर और मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया है।उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र और कांग्रेस पार्टी की जीत है। खड़गे के व्यापक अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा और उनके कुशल नेतृत्व में कांग्रेस नये मुकाम हासिल करेगी और संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
मल्लिकार्जुन खड़गे जैसा अनुभवी नेता देश की राजनीति में मील का पत्थर साबित होगा
पार्टी प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद एवं राकेश सिन्हा ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे जैसा अनुभवी जिनके पास छह दशक से प्रशासनिक एवं संगठनात्मक अनुभव रहा का चुना जाना इस देश की राजनीति में मील का पत्थर साबित होगा।

ये लोग रहें शामिल
रांची में जश्न कार्यक्रम में अनादि ब्रह्म, मानस सिन्हा, राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, डॉ एम तौसीफ, डॉ राकेश किरण महतो, अमुल्य नीरज खलखो, रवीन्द्र सिंह, केशव महतो कमलेश, सतीश पॉल मुंजनी, आभा सिन्हा, सुरेश बैठा, राजन वर्मा, सलीम खान, सुरेन्द्र सिंह, सुरेन राम, छोटू सिंह, नरेन्द्र लाल गोपी, वारिश कुरैशी, शहीद अहमद, सुधीर सिंह, गुलाम रब्बानी, रामानंद केशरी सहित कई अन्य कांग्रेसजन शामिल थे।