logo

गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेल में झारखंड की बेटी छोटी कुमारी का कमाल, लॉन बॉल में जीता गोल्ड

lawn_ball.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेल में झारखंड को अपना पहला गोल्ड मिल गया है। लॉन बॉल में देवघर की बेटी छोटी कुमारी ने महिला एकल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है। छोटी ने अपना शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल में पश्चिम बंगाल की खिलाड़ी को 15-21 से हराकर सोने पर कब्जा किया है। बता दें कि सेमीफाइनल मुकाबले में छोटी ने असम की डीएसपी और कॉमनवेल्थ गेम में गोल्ड मेडलिस्ट को 13-21 हराया था। उनके इस जीत ने पूरे राज्य गौरवान्वित किया है। उन्हें और उनके कोच को बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा है। बता दें कि छोटी की उम्र महज 21 साल है। वह सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ झारखंड (CUJ)  की इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष कि छात्रा है। 


3 महीने से रांची में बहा रही थी पसीना
छोटी की इस उपलब्धि पर बात करते हुए झारखंड टीम के कोच मधुकांत पाठक ने बताया की छोटी पिछले 3 महीने से लगातार रांची में रहकर प्रैक्टिस कर रही थी। उसका काफी बेहतर प्रदर्शन था। छोटी के खेल से हमारे सभी चयनकर्ता काफी प्रभावित और खुश थे। उन्हें विश्वास था कि इस खेल से झारखंड को मेडल जरूर मिलेगा। छोटी ने भी झारखंड के कोच मघुकांत पाठक के दिशा निर्देश पर खूब मेहनत किया। उनके इसी मेहनत के बदौलत उन्होंने चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन किया और झारखंड को एक गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने बताया कि लॉन बॉल में छोटी झारखंड की सबसे यंगेस्ट खिलाड़ी है। 


गृह जिले में खुशी का माहौल
झारखंड को मेडल प्राप्त होने के बाद छोटी कुमारी एवं उसके कोच एवं पूरे टीम मैनेजमेंट को बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है। इधर उसके जिले देवघर में भी काफी खुशी का माहौल है। जिला लॉन बॉल के सचिव कृष्ण बरनवाल,  जिला ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष सुनील खवाड़े, महासचिव चंदना झा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय मालवीय, गोपा पाठक , रामप्रवेश सिंह,वीरेंद्र सिंह, सुरेशानंद झा, नवीन शर्मा, शिबू, बहन मयूरी गुप्ता, स्वेता, विजयप्रताप सनातन , धर्मेंद्र देव , गिरधारी यादव, कौशल, पंकज भालोटिया इत्यादि ने छोटी को उज्जवल भविष्य  के लिए शुभकामनाएं दी है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N