logo

सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट : झारखंड की टीम ने फ़ाइनल में बनाई जगह, JSCA ने दी बधाई

t202.jpg

द फॉलोअप डेस्क

पांडिचेरी में चल रहे सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट में झारखंड की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने एक मैच शेष रहते ही फ़ाइनल में अपनी जगह बना ली है। झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) ने पांडिचेरी में चल रहे इस सीनियर महिला T-20 टूर्नामेंट में झारखंड की टीम के शानदार प्रदर्शन को लेकर बधाई दी है। टीम ने अब तक खेले गए दोनों मैचों में शानदार जीत दर्ज की है। जो कि इस टूर्नामेंट में उनकी बेहतर और असाधारण क्षमता को दर्शाता है। 
यह जीत JSCA के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण और गर्व का क्षण है। एसोसिएशन ने अपनी महिला टीम को इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई दी है और आगामी फाइनल के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि हमें यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि हमारी टीम ने अपने पहले दो मैचों में दमदार जीत दर्ज की है।

उन्होंने आगे कहा "JSCA महिला टीम को इस अविश्वसनीय उपलब्धि के लिए एक बार फिर से ढेर सारी बधाई! हम पूरे टूर्नामेंट में उनकी निरंतर सफलता और फाइनल में शानदार प्रदर्शन की कामना करते हैं। उनकी यह जीत राज्य में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने और युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करने में एक मील का पत्थर साबित होगी"।
 

Tags - jharkhand news jharkhand update jharkhand khabar senior women T-20 tournament senior T-20 news jharkhand women cricket team JSCA