logo

झारखंड का पारा 40 के पार पहुंचा, इन 6 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

RAIN.jpg

द फॉलोअप डेस्क:


झारखंड में तापमान एक बार फिर 40 डिग्री पर पहुंच गया है। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। अगले 4-5 दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ जायेगा। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम, साहिबगंज, गोड्डा, खूंटी और सिमडेगा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा है कि इन जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होगी।


मौसम विभाग ने जारी किये दिशा-निर्देश

* यदि मौसम खराब हो जाए तो सतर्क और सावधान रहें।
* मौसम खराब होते ही किसी सुरक्षित स्थान पर शरण लें।
* मौसम खराब होने पर किसी पेड़ के नीचे ना खड़े हों।
* यदि आसमान में बिजली चमक रही हो तो बिजली के खंभों से दूर रहें।
* किसान भी खेतों में ना जाएं और मौसम सामान्य होने का इंतजार करें।


गोड्डा का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंचा
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड में सबसे अधिक तापमान गोड्डा में दर्ज किया गया। गोड्डा कृषि विकास केंद्र में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेड रिकार्ड किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया।

Tags - WEATHER NEWSRANCHIJHARKHAND NEWS