logo

WEATHER NEWS की खबरें

Weather Forecast : 31 मई को केरल में दस्तक देगा मानसून, झारखंड में इस महीने आएगा

उत्तरी-पश्चिमी भारत में 16 मई से और पूर्वी भारत में 18 मई को पहुंचेगा। झारखंड में 13 से 17 जून के बीच मानसून पहुंच जाएगा।

जहां लगेगी लू वहीं तुरंत मरीज को मिलेगा इलाज, विभाग ने उठाया बड़ा कदम

स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए राज्य में संचालित सभी 108 एंबुलेंस में उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। इसके लिए सभी 108 एंबुलेंस में आईवी फ्लूड्स, ओआरएस, आईस पैक, कोल्ड वाटर के साथ आपातकालीन जरूरी दवाएं उपलब्ध रखने को कहा गया।

झारखंड में वज्रपात से 4 की मौत, 15 मई तक कैसा होगा मौसम का हाल पढ़े

इन दिनों झारखंड के अलग-अलग जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है। बारिश से एक तरफ जहां गर्मी से राहत मिल रही है तो वहीं हजारीबाग में अलग-अलग जगह वज्रपात होने से तीन, जबकि चतरा के टंडवा में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

झारखंड का पारा 40 के पार पहुंचा, इन 6 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

झारखंड में तापमान एक बार फिर 40 डिग्री पर पहुंच गया है। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। अगले 4-5 दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ जायेगा। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है।

आज से बदलेगा झारखंड के मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ हो सकती है बारिश

झारखंड में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। कई जिले लू की चपेट में हैं लेकिन आज से हल्की राहत मिल सकती है। क्योंकि आज से राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है।

झारखंड के इन 10 जिलों में लू का अलर्ट, संताल में पारा 40 पार; 7 अप्रैल से बारिश

मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि चार अप्रैल से झारखंड के कई हिस्सों में लू चलेगी. इसको लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है. केंद्र के अनुसार, चार से छह अप्रैल तक कोल्हान प्रमंडल, संताल और उत्तरीछोटनागपुर के 10 जिलों में लू चल सकती है।

झारखंड में 7 डिग्री तक गिरा पारा, 7 जनवरी को इन जिलों में होगी बारिश

झारखंड में बदलते मौसम का असर दिखने लगा है। पिछले 24 घंटे में राज्य में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्से में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान लगाया है।

झारखंड में फिर कमजोर हुआ मानसून, अगले 3 दिन साफ रहेगा आसमान

झारखंड में अब बारिश थम जाएगी। 29 सितंबर तक बारिश की उम्मीद नहीं है। राज्य में मानसून फिर कमजोर पड़ गया है। पिछले तीन दिनों से राज्य में झमाझम बारिश हुई है। कहीं मध्यम दर्जे की तो कहीं तेज बारिश हुई है। बीते दो दिनों से झारखंड के ऊपर से गुजरने वाले निम्न द

इन जिलों में अगले तीन दिन तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

झारखंड में आज कई हिस्सों मे बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में बारिश हो सकती है। राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, कुछ इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

20 जून बदलेगा मौसम का मिजाज, मॉनसून दे सकता है दस्तक

गर्मी के मौसम का सबसे गर्म महीना जून चल रहा है। राज्य के सभी हिस्सों में बढ़ती तापमान से लोग बेचैन हैं। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार 18 जून से ही  राज्य में मानसून के दस्तक देने की बात सामने आ रही थी। लेकिन अनुमान तो सिर्फ अनुमान ही होता है।

WEATHER ALERT : अगले एक से तीन घंटे में रांची सहित इस जिले में वज्रपात के साथ हो सकती है बारिश

झारखंड में गर्मी की तपिश से लोगों को हाल बेहाल है। सुबह में सड़क पर भीड़ तो दिखती है मगर दिन चढ़ने के साथ ही सन्नाटा पसर जा रहा है। इस बीच सोमवार को गर्मी से बेहाल लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम केंद्र रांची ने तात्कालिक चेतावनी जारी कर इसकी सूचना दी है।

WEATHER ALERT : अगले एक से तीन घंटे में झारखंड के इन जिलों में होगी वज्रपात के साथ बारिश, चलेगी तेज हवा

झारखंड में लगातार पड़ रही गर्मी के बीच राहत की खबर है कि कई जिलों में बारिश की बूंदें राहत पहुंचा सकती है। इसको लेकर मौसम केंद्र रांची ने तात्कालिक चेतावनी जारी की है।

Load More