logo

जीतन राम मांझी ने शाह से मुलाकात के बाद नीतीश को लेकर कह दी यह बड़ी बात, कहा- उनमें पीएम बनने के....

majhi1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी आज गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। जीतन राम मांझी गृह मंत्री से दिल्ली में शाह से मुलाकात कर उनसे बिहार के महापुरूष दशरथ मांझी, कर्पूरी ठाकुर और श्रीकृष्ण सिंह को भारत रत्न दिलाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने  गृहमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा है। वहीं सियासी गलियारों में इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे थे। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने बयान से सभी पर विराम लगा दिया।

नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने के सारे गुण

जीतन राम मांझी ने कहा कि मैं केवल भाजपा के साथ नहीं रहा हूं और भी लोग रहे हैं। लेकिन सवाल केवल मुझसे ही क्यों पूछा जाता है। हम के संस्थापक ने आगे कहा कि मैंने प्रण लिया है कि मैं नीतीश कुमार का साथ हमेशा दूंगा। नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने के सारे गुण हैं। वह ईमानदारी से विपक्षी दलों को एकजुट करने के प्रयास में भी लगे हैं। वो पीएम बनें या न बनें, लेकिन विपक्षी एकता एकजुट हो।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT