logo

जीतन राम मांझी आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, क्या फिर बदलेंगे पाला?

amit_shah_jeetanram.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी आज गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। जीतन राम मांझी गृह मंत्री से दिल्ली में मुलाकात करने वाले हैं। इस जानकारी के बाद बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। जहां एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी पार्टियों को एक करने में लगे हैं। इसे लेकर उन्होंने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, लालू यादव और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की है। वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन के बड़े नेता माने जाने वाले जीतन राम मांझी के गृह मंत्री से मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि जहां एक तरफ नीतीश कुमार विपक्षी पार्टियों को एक करने में लगे हैं वहीं दूसरी तरफ बीजेपी भी विपक्षी पार्टियों में सेंध लगाने में जुट गई है।


क्या कह रही है उनकी पार्टी
वही जहां एक तरफ जीतन राम मांझी के अमित शाह से मिलने को लेकर अलग-अलग बातें कही जा रही है। वही उनकी पार्टी के तरफ से बताया गया है कि जीतन राम मांझी केंद्रीय गृह मंत्री से बिहार के महापुरुषों को भारत रत्न दिलाने की मांग करने को लेकर मुलाकात करने जा रहे हैं। इसे लेकर वह उनसे मिलने के बाद एक ज्ञापन सौंपेंगे। हालांकि पार्टी के बातों पर लोग काफी कम ही विश्वास कर रहे हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि मौजूदा समय में मांझी के रिश्ते नीतीश कुमार से ठीक नहीं चल रहे हैं। वे खुद को महागठबंधन में अलग-थलग महसूस कर रहे हैं।  ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले मांझी एनडीए में शामिल हो सकते हैं।

इन्हें अपनी पार्टी में जोड़ने में लगी बीजेपी
जानकारी हो कि जब नीतीश कुमार ने भाजपा से अलग होकर महागठबंधन के साथ सरकार बनाई थी। जीतन राम मांझी भी उनके साथ महागठबंधन में शामिल हो गये थे। बिहार की राजनीति की बात करें तो अभी राज्य में जदयू, राजद, कांग्रेस और वामपंथी दलों के महागठबंधन की सरकार है। इसे देखते हुए भाजपा चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा, जदयू के पूर्व नेता आरसीपी सिंह, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को अपने पाले में करने की कवायद में जुट गयी है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT