logo

दिल्ली : 5 और 6 दिसंबर को BJP की महत्वपूर्ण बैठक, आगामी चुनाव को लेकर होगी चर्चा

bjp_logo.jpg

दिल्ली:
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने राजधानी दिल्ली में 5 और 6 दिसंबर को एक महत्वपूर्ण बैठक की घोषणा की है। इस बैठक में पार्टी के सभी प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि कि इस बैठक में 2024 के आम चुनाव पर चर्चा होगी। मिली जानकारी के अनुसार नड्डा इस दो दिवसीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) मंगलवार को समापन सत्र को वर्चुअल संबोधित कर सकते हैं।

रणनीतियों पर किया जाएगा ध्यान केंद्रित 
इस बैठक में भविष्य की रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा और सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति देखी जाएगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बैठक 2024 के लोकसभा चुनाव और कई राज्यों में 2023 के विधानसभा चुनाव की रणनीति और तैयारियों पर चर्चा के लिए बुलाई गई है। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, सभी राज्यों के प्रभारियों व सह प्रभारियों, सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों व संगठन महासचिवों को भी बैठक के लिए बुलाया गया है।


संगठन को मजबूत करने की जानकारी की जाएगी साझा 
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ''2024 के लोकसभा चुनाव और 2023 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए दो दिवसीय बैठक में सरकार की उपलब्धियों और संगठन को मजबूत करने की जानकारी साझा की जाएगी। इसमें संगठन के कामकाज की भी समीक्षा की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि भारत की जी-20 की अध्यक्षता को एक बड़ी उपलब्धि मानते हुए पार्टी पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के बढ़ते वैश्विक प्रभाव के बारे में लोगों को अवगत कराने के लिए इससे जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार करेगी।