logo

कोलकाता : कांग्रेस लुप्त भारत का हिस्सा बन चुके हैं हम, बोले जेपी नड्डा

a241.jpg

कोलकाता: 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। मंगलवार को कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि राजनीति में भी बहुत सारी अनिश्चितता है और यहां कुछ भी संभव है। जेपी नड्डा ने कहा कि किस पता था कि उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह का शासन चला जायेगा।

 

कांग्रेस लुप्त भारत बन चुका है! 
जेपी नड्डा ने कोलकाता में कहा कि किसने सोचा था कि उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव का शासन चला जाएगा। क्या किसी ने सोचा था कि हम कांग्रेस मुक्त हो जाएंगे। वास्तव में कहें तो हम अब कांग्रेस लुप्त भारत का हिस्सा बन चुके हैं।

तेलांगना और आंध्र प्रदेश में सरकार बनाएंगे! 
जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत होने की बात ही छोड़िए, हम तेलांगना और आंध्र-प्रदेश में भी सरकार बनाएंगे।