द फॉलोअप डेस्कः
भारत के महान क्रिकेटर कपिल देव से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने भी इस वीडियो को शेयर किया है और उनका हाल जाना है। वीडियो में दिख रहा है कि कपिल देव को हाथ बांधकर और मुंह पर कपड़ा लगाकर 2 लोग पकड़कर ले जा रहे हैं। कपिल देव अचानक से पीछे मुड़कर देखते हैं। तभी पुष्टि होती है कि वह कपिल देव ही हैं। गौतम गंभीर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'क्या किसी और को भी यह वीडियो क्लिप मिली है? उम्मीद करता हूं कि ये वास्तव में कपिल देव ना हों और कपिल पाजी ठीक हों.' कपिल ने इसके रिप्लाई में कुछ नहीं लिखा है। ना ही उन्होंने अपने बारे में कोई अपडेट दिया है।

एडवर्टाइजमेंट का हिस्सा हो सकता है वीडियो
गौतम गंभीर के वीडियो शेयर के बाद लोगों को चिंता भी सताने लगी है। हालांकि इसी ट्वीट पर बहुत से यूजर्स ने रिप्लाई में लिखा कि ये एडवर्टाइजमेंट का हिस्सा है। एक यूजर ने तो लिख दिया- व्यूइरशिप के लिए कुछ भी मत करिए, कम से कम लीजेंड्स का तो सम्मान हो। ऐसा लग रहा है कि कपिल देव किसी ऐड की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि ये पता नहीं चल पाया है कि आखिर वह किस ब्रांड के ऐड की शूटिंग में व्यस्त हैं। वीडियो की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। दूसरी ओर, प्रशंसकों ने कॉमेंट्स करके पूछा कि यह एक विज्ञापन हो सकता है, जिसे कुछ प्रचार के लिए शूट किया जा रहा है। कुछ ऐसा भी कह रहे है कि विज्ञापन के लिए इस तरह का वीडियो शूट करा ठीक नहीं।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N