द फॉलोअप डेस्क
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने एक फिर कश्मीरी पंडित को गोली मार दी। आतंकियों ने संजय शर्मा नामक युवक पर हमला किया है। हमले में वो बुरी तरीके से घायल हो गए हैं। वहीं अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई। मामला रविवार सुबह 10.30 बजे का बताया जा रहा है। इलाके में घेराबंदी कर दी गई है।
आतंकवादियों ने पुलवामा के अल्पसंख्यक संजय शर्मा नाम के एक नागरिक पर बाजार जाते समय गोलीबारी की। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटों के कारण उनकी मृत्यु हो गई। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है: कश्मीर पुलिस pic.twitter.com/xJYqTPOySY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2023

इस साल की पहली टारगेट किलिंग
मिली जानकारी के अनुसार संजय अचान के रहने वाले थे और बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर तैनात थे। ये कश्मीर घाटी में इस साल की पहली टारगेट किलिंग है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। इलाके के लोग काफी डरे हुए हैं। बता दें कि कश्मीर घाटी में गैर कश्मीरियों की टारगेट किलिंग्स लगातार जारी है। इसी तरह की 18 अक्टूबर 2022 को जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने दो प्रवासी मजदूरों की हत्या कर दी थी। आतंकवादियों ने शोपियां के हरमन इलाके में एक ग्रेनेड फेंका था, जिसमें कन्नौज (यूपी) के रहने वाले दो मजदूर मनीष कुमार और राम सागर घायल हो गये थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया था।
हमले पर क्या बोले DIG
इस पूरी घटना पर कश्मीर के डीआईजी रईस अहमद ने कहा, "आज सुबह करीब 10:30 बजे आतंकवादी हमला सामने आया। अल्पसंख्यक संजय शर्मा अपनी पत्नी के साथ बाजार जा रहे थे तभी उनपर हमला हुआ। अभी तक हमें जो भी साक्ष्य मिले हैं उनके आधार पर हम कार्रवाई कर रहे हैं। हम जल्द ही आतंकवादियों को पकड़ लेंगे।"
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT