रांची:
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सोनाहातू (Kasturba Gandhi Girls Residential School Sonahatu) ने राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 (National Clean School Award 2021-22) पर कब्जा किया है। विद्यालय ने देशभर के 8 लाख 23 हजार स्कूल और राज्य के 26 स्कूलों को पीछे छोड़ते हुए यह कीर्तिमान हासिल किया है। शनिवार को दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष सरकार (Subhash Sarkar) ने विद्यालय के वार्डन और छात्रा को पुरस्कार दिया।

राज्यभर से कुल 26 स्कूलों का हुआ था चयन
बता दें कि राज्यभर से कुल 26 स्कूलों का चयन राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए किया था। साथ ही इन स्कूलों की अनुशंसा राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए भारत सरकार को की गई थी। जिसके बाद 18 अगस्त से सात सितंबर तक भारत सरकार द्वारा चयनित संस्था निर्माण द्वारा इन स्कूलों का मूल्यांकन किया गया। इसी मूल्यांकन के आधार पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सोनाहातू को यह पुरस्कार मिला है।