logo

केसीआर ने बेटी कविता को BRS से किया निलंबित, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

kavita01230.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (BRS) अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव ने अपनी ही बेटी के. कविता के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। मंगलवार को उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया।

पार्टी का कहना है कि कविता लगातार संगठन की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले बयान और गतिविधियां कर रही थीं। इसी वजह से केसीआर ने तत्काल प्रभाव से यह कार्रवाई की। कुछ दिन पहले ही कविता ने खुले तौर पर बीआरएस नेताओं पर आरोप लगाया था कि वे केसीआर की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब कविता पर पार्टी ने कार्रवाई की हो। 22 अगस्त को विदेश यात्रा के दौरान भी उन्हें TBGKS (तेलंगाना बोग्गु गनी कर्मिका संगम) के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। उस समय कविता ने इसे राजनीति से प्रेरित कदम बताया था और दावा किया था कि पार्टी दफ्तर में उनकी जानकारी के बिना चुनाव कराया गया, जो श्रम कानूनों का उल्लंघन था। कविता ने यह भी कहा था कि पार्टी के भीतर सवाल उठाने पर उनके खिलाफ साजिश रची गई। हालांकि, उस वक्त उन्होंने किसी नेता का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया था।


 

Tags - Nationa। News Nationa। News Update Nationa। News।ive Country