logo

UP Election 2022 : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दाखिल किया पर्चा, सिराथू से चुनावी मैदान में ठोकेंगे ताल

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दाखिल किया पर्चा, सिराथू से चुनावी मैदान में ठोकेंगे ताल

कौशांबी: 

यूपी चुनाव (UP Election 2022) में वोटिंग की तारीख नजदीक आती जा रही है। प्रत्याशियों के नामांकन का सिलसिला शुरू हो चुका है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मौजूदा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (keshav prasad maurya) ने आगामी विधानसभा चुनाव लिए नामांकन दाखिल किया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कौशांबी जिले के सिराथू विधानसभा सीट ( sirathu assembly seat) से अपना नामांकन दाखिल किया। 

जेपी नड्डा की मौजूदगी में पर्चा दाखिल किया
केशव प्रसाद मौर्य ने जब नामांकन दाखिल किया तो भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी साथ थे। नामांकन के पश्चात पत्रकारों से मुखातिब जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कहा कि केशवजी ने पिछले पांच वर्षों में कुशलता से काम किया है। वे हमेशा जनता की उम्मीदों पर खतरा उतरे हैं। मैं उन्हें चुनाव के लिए शुभकामनाये देता हूं।

नामांकन दाखिल करते वक्त पार्टी अध्यक्ष का साथ रहना काफी अहम माना जा रहा है। कई लोगों का मानना है कि ये केशव प्रसाद मौर्य की नाराजगी दूर करने का भी तरीका हो सकता है क्योंकि वो मुख्यमंत्री पद के लिए महात्वाकांक्षी हैं। 

नामांकन से पहले शीतला मां की पूजा अर्चना
गुरुवार को नामांकन दाखिल करने से पहले केशव प्रसाद मौर्य ने कड़ा धाम में माता शीतला का दर्शन एवं पूजन किया। बकायदा आरती भी की। इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य के परिवार के सदस्य और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। पंडितों ने उनकी जीत की कामना की। 

सीएम पद के आकांक्षी हैं केशव प्रसाद मौर्य
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे केशव प्रसाद मौर्य को 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद उपमुख्यमंत्री बनाया गया। यूपी में तब 2 उपमुख्यमंत्री बनाये गये। दूसरे उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा हैं। आज से छह महीने पहले जब केशव प्रसाद मौर्य को पूछा गया कि क्या यूपी में दोबारा योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ही सीएम पद का चेहरा होंगे तो उन्होंने कहा था कि ये पार्टी तय करेगी। उन्होंने सीधे योगी का नाम नहीं लिया। बीच में दोनों के बीच मनमुटाव की भी सूचना थी।