रांची:
बेरोजगारी दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। जानकार कहते हैं कि इसने अब विकराल रूप ले लिया है। PMO समेत देश भर के कई विभागों में लाखों पद खाली हैं। लेकिन सालों से बहाली रुकी हुई है। पिछले दिनों पटना से प्रयागराज तक इसका आक्रोश सड़कों पर फूटा। इस खबर में हम जानेंगे कि कहां-कहां कितने पद भरे जाने के इंतजार में हैं।
बता दें कि RRB-NTPC की परीक्षा में धांधली, मनमानी और लेट-लतीफी के खिलाफ युवा आंदोलन कर रहे हैं। ताजा खबरों की मानें तो बिहार झारखण्ड में बेरोजगारी के मामले काफी अधिक देखने की मिल रहे हैं। आंकड़ो के मुताबिक मार्च 2020 तक केंद्र सरकार के कुल 8.72 लाख पद खाली होने की बात कही गयी थी।

कहाँ कितने पद खाली
रेलवे में 2,37,295 पद खाली हैं। कुल पदों में 15 प्रतिशत पद खाली हैं। गृह मंत्रालय में 1,28,842 पद (12 प्रतिशत) और साइंस और टेक्नोलॉजी विभाग में 12,444 पद ( 66 प्रतिशत) खाली हैं। सिर्फ 4217 लोग ही काम कर रहे हैं। देश के नीति आयोग NITI AYOG में भी 32 प्रतिशत पद खाली हैं।

PMO में भी 26 प्रतिशत पद खाली
प्रधानमंत्री कार्यालय PMO में भी 26 प्रतिशत पद खाली हैं। जल संसाधन, नदी विकास और गंगा मंत्रालय में 4557 पद (42 प्रतिशत) खाली हैं। अगर मां गंगा के नाम पर भी युवाओं को नौकरी मिल जाती तो साढ़े चार हजार लोगों का कल्याण हो जाता।