logo

दिल्ली : लालू ही RJD के सुपर बॉस,12वीं बार निर्विरोध बने अध्यक्ष

lalu_mala.jpg

दिल्ली:
RJD सुप्रोमी लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) 12वीं बार निर्विरोध पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए (Elected the party's national president unopposed for the 12th time) हैं। नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर (NDMC Convention Center) में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के 12वीं बार अध्यक्ष बनने की औपचारिक घोषणा की गई। बता दें कि बीते 28 सितंबर को ही लालू प्रसाद ने पार्टी अध्यक्ष के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। कोई और नामांकन पत्र ना होने की वजह से उनको निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया था। हालांकि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की विधिवत घोषणा रविवार यानि आज पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में की गई और आज ही उनको निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया है।

निर्विरोध पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जा रहे हैं लालू
बता दें कि 1997 में जनता दल से अलग होने के बाद लालू प्रसाद यादव पहली बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए थे। उसके बाद से ही लालू प्रसाद निर्विरोध पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जा रहे हैं। यहां तक कि चारा घोटाले में जब लालू प्रसाद को सजा मिली थी तो भी वह राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए गए थे। गौरतलब है कि राजधानी नई दिल्ली में राजद का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हो चुका है। रविवार को पहले दिन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है। जिसमें इस अधिवेशन मं  रखे जाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा की जा रही है।


पहली बार दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
आज की बैठक में आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के 12वीं बार अध्यक्ष बनने की औपचारिक घोषणा की गई। इस कार्यक्रम में शरीक होने के लिए राजद के कई विधायक और मंत्री दिल्ली पहुंचे। बता दें कि 1997 में राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना के बाद यह पहला मौका था, जब पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन राजधानी नई दिल्ली में की गई। इस अधिवेशन में देश के उन तमाम राज्यों के नेता हिस्सा लिया, जहां राजद का संगठन है। जानकारी के अनुसार अभी देश के 25 राज्यों में राजद अपना संगठन बना चुका है।