द फॉलोअप डेस्क
जमीन के बदले नौकरी मामले में ईडी ने लालू यादव के परिवार पूरी तरीके से शिकंजा कस लिया है। एक दिन पहले तेजस्वी यादव से पूछताछ के बाद आज लालू यादव की बेटी रागिनी यादव ईडी दफ्तर पहुंची है। मीडिया रिपोट्स के अनुसार लालू यादव की बेटी रागिनी यादव से ईडी इसी मामले में पूछताछ कर रही है।

अचल संपत्तियों के बारे में मांगी जानकारी
ईडी ने जमीन के बदले नौकरी मामले में जिन चार कंपनियों की संपत्ति का पूरा ब्यौरा मांगा है। इसमें फेयरग्लो होल्डिंग्स कंपनी के लिए दो पैन नंबर जारी किए गए हैं। ईडी द्वारा जारी पत्र में लिखा गया है कि जांच में कुछ अचल संपत्तियों के बारे में जानकारी मिली है। इसके बारे में बेचे जाने ट्रांसफर करने लीज पर देने आदि के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाए। प्रवर्तन निदेशालय ने राजद प्रमुख के अलावा राबड़ी देवी,तेजप्रताप यादव,तेजस्वी यादव,मीसा भारती,हेमा यादव,रागिनी यादव,चंदा यादव के साथ केस में लिप्त माने जाने वाले भोला यादव के संपत्ति के बारे में भी जानकारी मांगी है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT