logo

उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में भूस्खलन, मलबे में 40 मजदूर फंसे, 13 झारखंड के

bhbhbh1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बड़ा हादसा हुआ है। यहां निर्माणाधीन टनल में भूस्खलन हुआ है। जिस कारण टनल का एक हिस्सा अचानक टूट गया है, जिसमें लगभग 40 मजदूर अंदर फंस गये हैं। इन 40 मजदूरों में 13 मजदूर झारखंड के हैं। घटना की जानकारी पाकर पुलिस, SDRF, NDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। मौके पर खोज, राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हादसा रविवार सुबह 4 बजे हुआ। मौके पर तैनात पीआरडी के जवान रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि घबराने की बात नहीं है रेस्क्यू टीम द्वारा टनल में फंसे लोगों की बात की गई है।

झारखंड के 13 मजदूर शामिल

फंसे मजदूरों में झारखंड के 13 मजदूर शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार इनमें बिरनी के सिमराढाब के बुधन महतो का इकलौता पुत्र 25 वर्षीय सुबोध वर्मा व केशोडीह विश्वजीत वर्मा है। दोनों काम की तलाश में उत्तराखंड गये थे और इस प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे। घर की आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से दोनों रोजगार की तलाश में घर से बाहर निकले हैं। बुधन महतो का एक बेटा है और एक बेटी बेटी का विवाह हो चुका है। वहीं गिरिडीह इलाके के दो मजदूर भी इनमें शामिल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिवारों में मातम पसरा हुआ है। 

टनल में फंसे लोगों से बात हुई

रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि सेफ्टी डिपार्टमेंट वालों ने टनल में फंसे लोगों से बात की है। टनल में फंसे लोगों तक हमारी आवाज पहुंच रही है और वह खाने-पीने की वस्तुओं को अब ना भेजने को कह रहे हैं। साथ ही टनल में फंसे लोग गर्मी होने की बात कह रहे हैं।  हम टनल के अंदर 15 मीटर तक जा चुके हैं और लगभग 35 मीटर और अंदर जाना है। देर रात तक मजदूरों से संपर्क हो गया।