द फॉलोअप डेस्क
माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ कि शनिवार देर रात हत्या कर दी गई। अतीक अशरफ को मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा था। वहीं हमलावरों ने अतीक अहमद और अशरफ को गोली मार दी। अतीक और उसके भाई को मारने के लिए तीन हमलावर पहुंचे थे। हत्या करने के तुरंत बाद तीनों ने पुलिस के आगे सरेंडर कर दिया है। इनके नाम लवलेश तिवारी, सनी और अरुण मौर्य हैं। लवलेश बांदा, अरुण हमीरपुर और सनी कासगंज का रहने वाला है। इस मामले के बाद मीडिया जब आरोपियों के घर पहुंची तो पहले तो उन्होंने बात करने से ही इंकार कर दिया। उसके बाद लवरेश से पिता से मीडिया से जब घटना के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि बेटे का परिवार से काफी वक्त से संबंध नहीं है।वह नशेड़ी है और गलत काम करता है इसलिए हम उससे कोई संबंध नहीं रखते हैं।

फर्स्ट ईयर फेल होने के बाद लवलेश ने छोड़ दी पढ़ाई
आरोपी लवलेश के पिता ने कहा कि मैं स्कूल में बस चलाता हूं। शनिवार को टीवी पर खबर आने के बाद अपने बेटे के बारे में पता चला। लवलेश वहां कैसे पहुंचा, वह नहीं जानते। उन्होंने कहा कि वह नशा करता है। लवलेश का परिवार से कोई संबंध नहीं है। वर्षों से हमारी बीच बात बंद है। इस वजह से वह कुछ नहीं कह सकते। वहीं मां ने बताया कि बेटा गलत रास्ते पर चल रहा था। हमने उसे कई बार समझाया नहीं वह नहीं माना। फिर अंत में हमने उससे सारे रिश्ते तोड़ दिए। लवलेश के पिता ने आगे कहा कि उसने लखनऊ यूनिवर्सिटी से बीए में दाखिला लिया था। फर्स्ट ईयर फेल होने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। वह कुछ वर्षों पहले लड़की को थप्पड़ मारने के मामले में जेल भी जा चुका है।

सनी में माता-पिता की मौत हो चुकी है
वहीं सनी सिंह के भाई ने कहा है कि वह फालतू में केवल इधर-उधर घूमता रहता था। हमीरपुर के थाना कुरारा इलाके का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर लगभग 17 मामले दर्ज हैं। शूटर सनी कई वर्षों से अपने घर नहीं आया है। उसके माता पिता की मौत हो चुकी है।