logo

मनीषा हत्याकांड मामले में हुई लॉरेंस गैंग की एंट्री, बोले-हरियाणा पुलिस फेल हुई तो खुद देंगे सजा

lbm.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हरियाणा के भिवानी जिले में 19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा की हत्या ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। 11 अगस्त को मनीषा स्कूल से लौटने के बाद नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन के सिलसिले में गई थी, जिसके बाद वह लापता हो गई। दो दिन बाद उसका शव एक खेत से बरामद हुआ। इस निर्मम हत्या के बाद से राज्यभर में आक्रोश फैल गया है और मनीषा को न्याय दिलाने की मांग तेज़ हो गई है।

इस मामले ने अब नया और बेहद गंभीर मोड़ ले लिया है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर धमकी भरा पोस्ट जारी कर मामले में हस्तक्षेप की चेतावनी दी है। गैंग की ओर से किए गए पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई और कनाडा स्थित सहयोगी गोल्डी ढिल्लों के नाम से लिखा गया कि "अगर हरियाणा पुलिस मनीषा को न्याय नहीं दिला पाई, तो हम हत्यारे को खुद सज़ा देंगे।"
यह धमकी सीधे-सीधे प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। माना जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोडारा जैसे गैंगस्टर इस हाई-प्रोफाइल केस का इस्तेमाल हरियाणा में अपना वर्चस्व जमाने और दबदबा दिखाने के लिए कर रहे हैं।

स्थिति तब और गंभीर हो गई जब उसी पोस्ट में गोल्डी ढिल्लों ने कनाडा के ब्रैम्पटन में हुई सोनू छठा की हत्या की जिम्मेदारी भी ली। ढिल्लों ने दावा किया कि सोनू छठा सांसद धानुआ की हत्या की साजिश में शामिल था और लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर रंगदारी वसूल रहा था।
गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई इस समय भारत में जेल में बंद है, जबकि गोल्डी ढिल्लों कनाडा से गैंग को संचालित कर रहा है। दोनों की सक्रियता ने राज्य की सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। अधिकारियों को आशंका है कि यह मामला हरियाणा में गैंगवार को और भड़का सकता है, जिससे प्रदेश की कानून-व्यवस्था को भारी चुनौती मिल सकती है।

इस बीच मनीषा के परिवार और ग्रामीणों द्वारा लगातार CBI जांच की मांग की जा रही थी। विरोध प्रदर्शनों के दबाव के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को घोषणा की कि मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपी जाएगी। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स (X) पर लिखा कि वह खुद इस मामले की निगरानी कर रहे हैं और पीड़िता को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा।



 

Tags - manisha hatyakand manisha Murder news manisha Murder news updates latest manisha murder news manisha Murder news Updates latest updates lawrence Bishnoi in mahisha murder case manisha Murder case murder case of manish hariyana manish hariyana Mur