logo

प्रेमिका को टुकड़ों-टुकड़ों में काटा, बदबू ना आए इसलिए कुकर में उबाला

tukra.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। यहां मीरा भायंदर इलाके में एक शख्स ने अपनी लिव इन पार्टनर का बेरहमी से कत्ल कर दिया। इसके बाद युवती की लाश को कई टुकड़ों में काट दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। कत्ल करने वाला दरिंदा कोई युवक नहीं बल्कि 56 साल का मनोज साहनी है। मनोज अपनी लिव इन पार्टनर 32 वर्षीय सरस्वती वैद्य के साथ रहता था। मामले का खुलास तब हुआ जब सोसायटी में रहने वाले लोगों को कुछ दिनों से मनोज के फ्लैट से बदबू आने लगी।  लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

 

फ्लैट में शरीर के टुकड़े
नयानगर थाना पुलिस मनोज के फ्लैट में घुसी। पुलिस को भी बदबू आने लगी। जांच के दौरान पुलिस को फ्लैट से सरस्वती के शरीर के कई टुकड़े मिले। पुलिस ने फौरन मनोज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि मनोज ने ही सरस्वती की हत्या की थी। सरस्वती की हत्या दो या तीन दिन पहले हुई थी। मनोज ने लाश को आरी से काटा। लाश की बदबू ना आए, इस वजह से उसने लाश के टुकड़ों को कुकर में उबाला। फ्लैट से लाश के 12 टुकड़े मिले हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों पिछले पांच साल से साथ में रह रहे थे। मनोज राशन कार्यालय में कर्मचारी है और पांच साल पहले सरस्वती से उसके दफ्तर में मिला था। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया। जो जानकारी सामने आई है उससे अनुसार सरस्वती का इस दुनिया में कोई नहीं है। वह अहमदनगर की रहने वाली है। हत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि श्रद्धा हत्याकांड को देखकर ही उसने सरस्वती की हत्या का प्लान बनाया था।