द फॉलोअप डेस्क
होली के दिन 4 घंटे का चंद्र ग्रहण लगने वाला है। बनारस के खगोलशास्त्री पं. श्रवण आचार्य ने जानकारी दी है कि 25 मार्च दिन सोमवार को लगने वाले चंद्र ग्रहण को सिर्फ यूरोप, उत्तर-पूर्व एशिया, उत्तर और दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, आर्कटिक और अंटार्कटिका आदि देशों में देखा जा सकेगा। आचार्य के अनुसार ये चंद्र ग्रहण भारत के किसी हिस्से में दिखाई नहीं पड़ेगा। इसलिए भारत में इसका असर होली पर नहीं पड़ेगा। उनके अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान माने जाने वाले नियमों का पालन उन्हीं स्थानों पर होता है, जहां ये दिखाई पड़ता है। इसलिए होली में रंग-गुलाल के उत्सव पर इसका असर नहीं पड़ेगा।
कितनी देर रहेगा चंद्र ग्रहण
जानकारों के अनुसार चंद्र ग्रहण की स्थिति साल में कई बार पैदा होती है। इस साल यानी 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च, सोमवार को दिखाई देगा। देशभर में इसी दिन होली का उत्सव भी मनाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 23 मिनिट से शुरू होगा और दोपहर 03 बजकर 02 मिनिट तक इसका समय रहेगा। दूसरे शब्दों में चंद्र ग्रहण का कुल समय लगभग 4 घंटे 39 मिनिट का रहेगा।
दशकों में एक बार पेश आता है ऐसा संयोग
आपको बता दें कि बार चंद्र ग्रहण एक साल में कई बार लग सकते हैं। वैज्ञानिक नजरिये से बात करें तो चंद्र ग्रहण असल में एक खगोलीय घटना है। लेकिन हमारे देश में इसे धर्म और ज्योतिष से जोड़कर देखा जाता है। इस बार होली पर चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है। ये संयोग कई दशकों के बाद पेश आया है। बहरहाल, इस बार के चंद्र ग्रहण का असर हमारे रंगो के त्योहार पर नहीं पड़ेगा।
हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -