logo

अतीक अहमद हत्याकांड का बिहार से बड़ा कनेक्शन!, जानें क्या

atiq1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
माफिया अतीक अहमद हत्याकांड की तार अब बिहार से जुड़ रही है। मीडिया रिपोट्स की मानें तो SIT की टीम अतीक अहमद हत्याकांड से जुड़े मामले में एक बड़ा खुलासा किया है। बताया जा रहा  है कि दोनों को जिस बंदूक से गोली मारी गई थी। वह बिहार के मुंगेर जिले में बनाया गया है। यूपी पुलिस ने इस मामले को लेकर बिहार पुलिस से बात भी की है। उन्होंने बिहार पुलिस अलर्ट किया है। फिलहाल इस मामले को अबतक बिहार पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है। बता दें कि 15 अप्रैल की रात माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 3 हमलावरों ने 18 सेकंड में 20 राउंड फायर किए थे इस घटना के बाद पूरे यूपी में धारा-144 लागू कर दिया गया था।


मुंगेर की पिस्टल लवलेश की थी
SIT के मुताबिक लवलेश, अरुण और सनी में से अरुण ने मुंगेर के पिस्टल में से गोली चलाई थी। एसआईटी के मुताबिक मुंगेर की पिस्टल लवलेश की थी। उसने ही उसे वह पिस्टल दी थी। इस मामले को लेकर मुंगेर एसपी जग्गनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया है कि मीडिया में आई खबरों को देखा है, लेकिन हमें किसी एजेंसी या पुलिस विभाग से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। अगर हमारे पास कोई इंफॉर्मेशन आती है तो उसकी जांच की जाएगी।

अतीक की कनपटी में गोली मारी
अतीक अहमद और उसके भाई को तब गोली मारी गयी जब वे दोनों मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उनकी सुरक्षा में बडी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात थे। मीडियाकर्मी का कैमरा ऑन था। तभी एक हमलावर ने अतीक की कनपटी में गोली मार दी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जो विजुअल सामने आए हैं, उनमें दिख रहा है कि पुलिस को कुछ समझ में आता, तब तक तीनों युवकों में से एक ने आगे आकर सरेंडर करने की मुद्रा में दोनों हाथ खड़े कर दिए। तभी एक और युवक सामने आता है। वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी दोनों को दबोच लेता है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT