logo

भैंस निगल गई 2 लाख का मंगलसूत्र, डॉक्टर ने पेट काटकर निकाला

2lakh.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
महाराष्ट्र के वाशिम जिले से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुन आप भी सकते में पड़ जाएंगे। दरअसल यहां एक भैंस ने दो लाख रुपये का मंगलसूत्र निगल लिया। भैंस के मंगलसूत्र निगलने के बाद उसका ऑपरेशन कर मंगलसूत्र निकाला गया। 2 घंटे लंबा ऑपरेशन चला। घटना को सुनने के बाद गांव के सभी लोग हैरत में हैं। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि किसान रामहरि की पत्नी नहाने के लिए गई थी। नहाने जाते समय उसने अपना मंगलसूत्र सोयाबीन और मूंगफली के छिलकों से भरी एक प्लेट छिपा दिया था। नहाकर निकलने के बाद उसने वहीं छिलकों वाली प्लेट बर्तन भैंस के सामने खाने को रख दी और घर के काम में लग गई। करीब 3 घंटे बाद दोपहर करीब 1 बजे उसे अपने गले में मंगलसूत्र नहीं होने का एहसास हुआ। उसने काफी देर इधर-उधर ढूंढने के बाद उसे याद आया कि मंगलसूत्र तो उसने छिलकों वाली प्लेट में रखा था। वह भागकर भैंस के पास पहुंची तो देखा कि भैंस ने छिलके खा लिए और प्लेट खाली पड़ी है। उसने यह बात अपने पति को बताई। 


60 से 65 टांके दिए गये
कुछ देर बाद महिला ने पाया कि उसका मंगलसूत्र गायब है। बाद में उसे याद आया कि उसने प्लेट में रखा था और उसी प्लेट से चारा भी खिलाया है। इस पूरे मामले के बाद भैंस की सर्जरी कराई गई और ऑपरेशन से 25 ग्राम का मंगलसूत्र निकाला गया। पशु चिकित्सा अधिकारी बालासाहेब कौंदाने ने बताया कि मेटल डिटेक्टर से पता चला कि भैंस के पेट में कोई धातु है। 2 घंटे ऑपरेशन चला, जिसमें 60-65 टांके आए और मंगलसूत्र निकाल लिया गया है। 


कौतूहल का विषय बना 
इसके बाद महिला के पति रामहरि भोयर ने वाशिम के पशुवैद्यकीय अधिकारी बालासाहब कौंडाने को फोन कॉल पर बताई। डॉक्टर ने भैंस को वाशिम लाने के लिए कहा। इसके बाद रामहरि अपनी भैंस को लेकर वाशिम के पशुसंवर्धन कार्यालय पहुंचा। जहां डॉक्टर ने भैंस के पेट का निरीक्षण मेटल डिटेकर से किया तो पता चला कि पेट में कुछ है। दूसरे दिन भैंस के पेट का ऑपरेशन किया गया। पशुवैद्यकीय अधिकारी डॉक्टर बालासाहब कौंडाने ने बताया कि करीब दो से ढाई घंटे तक ऑपरेशन कर भैंस के पेट से सोने का मंगलसूत्र निकाला गया। इस दौरान भैंस की सर्जरी की गई। भैंस को 65 टांके आए है। इस घटना गांव में कौतूहल का विषय बनी हुई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N