logo

अजब-गजब :  जुड़वा बहनों ने एक ही लड़के से रचाई शादी, अब पुलिस ने धारा 494 के तहत किया केस दर्ज

twin_sisters.jpg

डेस्क:

महाराष्ट्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सोलापुर में मुंबई की रहने वाली जुड़वा बहनों ने एक ही लड़के से शादी (twin sisters marry same boy) कर ली। दोनों लड़कियों का नाम पिंकी और रिंकी है। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस (Maharashtra Police) ने दूल्हे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। साथ ही यूजर्स इस वीडियो को देखकर काफी सवाल भी कर रहे हैं।


सोशल मीडिया पर लोग कर रहे हैं सवाल
स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। मामले की जांच के बाद पुलिस दूल्हे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 494 के तहत दूल्हे के खिलाफ केस दर्ज किया है। उधर, सोशल मीडिया पर शादी का वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स पूछ रहे हैं और साथ ही काफी मजाक भी उड़ा रहे हैं। यूजर्स ने पूछा कि यह शादी वैध है या नहीं?


क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार ये दोनों जुड़वा बहनें पेशे से आईटी इंजीनियर है। कुछ दिनों पहले इनके पिता का निधन हो गया था। जिसके बाद दोनों बहने अपनी मां के साथ ही रहने लगी थी। वहीं दुल्हे का नाम अतुल मलशीरस है। वह मुबंई में ट्रैवल एजेंसी चलाता है। एक दिन जुड़वा बहनों की मां की तबीयत अचानक खराब हो गई। दोनों ने उन्होंने अस्पताल ले जाने के लिए अतुल मलशीरस की ही गाड़ी का इस्तेमाल किया था। तीनों में वहीं से दोस्ती हुई फिर प्यार हो गया। प्यार का परवान जुड़वा बहनों पर ऐसा चढ़ा कि दोनों ने एक लड़के से शादी करने की ठान ली। शुक्रवार (1 दिसंबर 2022) को दोनों ने अतुल से शादी कर ली। इस शादी दोनों परिवारों को भी किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हैं।