द फॉलोअप डेस्क
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में गुरुवार सुबह एक गंभीर सड़क हादसा हो गया, जिसमें वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बस गहरे नाले में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 40 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, जतवाल इलाके से गुजरते समय बस का एक टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरे नाले में गिर गया। हादसे के तुरंत बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बचाव दल को घायलों को बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है।

उत्तर प्रदेश के थे सभी यात्री
हादसे का शिकार हुई बस में करीब 65 से 70 लोग सवार थे, जो सभी उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। ये यात्री कटरा की ओर माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे।
घायलों को तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है, उन्हें सांबा जिला अस्पताल से एम्स विजयपुर रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक यह हादसा जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर जतवाल क्षेत्र में हुआ। राहत और बचाव कार्य तेजी से किया गया, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकी।
.jpeg)