logo

Congress President Election 2022 : मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष,7897 वोट मिले

kadge.jpg

दिल्ली:

कांग्रेस पार्टी को अपना नया अध्यक्ष मिल (new president) गया है। मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए कमान संभालेंगे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी शशि थरूर को 6825 वोटों से हराया। बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे को कुल 7897 वोट मिले वहीं शशि थरूर को 1072 वोट मिले। इसी के साथ 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर किसी नेता को देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है। बता दें कि बुधवार सुबह 10 बजे से ही मतगणना हो रही थी।

 

पूरे 22 वर्षों के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव

 पार्टी महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए अबतक 1939,1950,1977,1997 और 2000 में चुनाव हुआ था। इस बार पूरे 22 वर्षों के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना जाएगा। इससे पहले सीतारमण केसरी गैर-गांधी अध्यक्ष रहे थे।