logo

मल्लिकार्जुन खड़गे का दावा, चाहें 100 मोदी और 100 शाह आ जाएं तो भी 2024 में बनेगी हमारी सरकार 

khadge1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge)  ने 2024 लोकसभा चुनाव (2024 Lok Sabha Elections) के लिए बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि 2024 में देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। 2024 में कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी BJP को सत्ता से हटाना है। इसके बारे में हम दूसरी पार्टियों से भी बात कर रहे है। वरना देश से लोकतंत्र और संविधान खत्म हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) एक ऑटोक्रेट की तरह काम कर रहे हैं। इस दौरान खड़गे ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। खड़गे ने कहा कि चाहें 100 मोदी और 100 शाह आ जाएं, लेकिन 2024 में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

2024 में आपको जनता सबक सिखाएंगे
खड़गे ने कहा कि मोदी अक्सर कहते है कि वो अकेले इंसान है। जो देश का सामना करते है। कोई लोकतांत्रिक व्यक्ति ऐसा नहीं कहेगा। उन्होंने आगे कहा कि मैं आपको याद दिला दूं कि आग लोकतंत्र के नेता है तानाशाह नहीं है। आपको लोगों ने चुनकर कुर्सी पर बैठाया है औऱ वहीं लोग आपतो 2024 में सबक भी सिखाएंगे। 2024 में महागठबंधन की सरकार आएगी कांग्रेस इसकी अगुआई करेगी। अब भाजपा बहुमत में नहीं आएगी। इसके लिए चाहें 100 मोदी औऱ 100 शाह क्यों न आ जाए।


आजादी दिलाने वाले महात्मा गांधी को इन्होंने मारा
खड़गे ने आगे कहा कि हमने आजादी के लिए अपनी जिदंगी दी है। जिस इंसान ने देश के लिए लड़...हमें आजादी दिलाई। उस महान व्यक्ति महात्मा गांधी को इन लोगों मार दिया। ऐसे लोग देशभक्ति की बात कर रहे हैं। हमें सिखा रहे हैं, जिन्होंने अपनी जान दी। देश की एकता के लिए इंदिराजी ने, राजीव गांधी ने अपनी जिंदगी दी। भाजपा में किसने अपनी जान दी। उन्हें लगता है कि 2014 में ही आजादी आई है, उन्हें 1947 याद नहीं है।'