डेस्क:
चीन में कोरोना की स्थिति को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट मोड पर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) आज राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीटिंग में कोविड की स्थिति और तैयारियों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही केंद्र सरकार लोगों को मास्क लगाने की सलाह दे सकती है, लेकिन उसे अनिवार्य नहीं करेगी। बता दें कोरोना के खतरे को देखते हुए गुरुवार को पीएम ने एक उच्चस्तरीय बैठक की थी।

IMA ने कहा देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के डॉक्टर अनिल गोयल ने गुरुवार को कहा कि भारत में लॉकडाउन की जरूरत नहीं पड़ेगी। IMA के मुताबिक, चीन की तुलना में भारत के लोगों की इम्यूनिटी ज्यादा स्ट्रॉन्ग है। भारत की 95% आबादी में कोरोना के खिलाफ इम्यूनिटी बनी है, ऐसे में देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा।

कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील
कोरोना के खतरे को देखते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने जनता से तत्काल प्रभाव से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। कोरोना अलर्ट के बाद भारत के कई इलाकों में पुराना प्रोटोकॉल का पालन करना शुरू हो चुका है। इनमें....
• सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाने की बात कही गई है
• लोगों से एक बार फिर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा गया है।
• नियमित रूप से हाथों को साबुन से धोने और सैनिटाइज करने की अपील की गई है।
• पब्लिक गेदरिंग जैसे शादी राजनीतिक सभा या किसी तरह की मीटिंग से दूर रहने की सलाह दी गई है।
• यदि बुखार कब गले में खराश या लूज मोशन हो तो तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर को संपर्क करें।
• यदि आपका कोरोना का कोई डोज बच गया है तो उसे तुरंत लगवाएं।
• सरकार जो भी एडवाइजरी जारी करती है उसका पालन करें।