logo

हादसा : बिल्डिंग में लगी भीषण आग से सात लोगों की दर्द'नाक मौ'त, कई जख्मी

बिल्डिंग में लगी भीषण आग से सात लोगों की दर्द'नाक मौ'त, कई जख्मी

मुंबईः
मुंबई के एक इमारत में आग लगने से करोड़ों का नुकसान हुआ है। आपको बता दें कि मुंबई के ताड़देव में भाटिया अस्पताल (Bhatia Hospital) के पास स्थित कमाल बिल्डिंग जो 20 मंजिला इमारत है उसमें आग लग गई। इस आग के चपेट में आने से बिल्डिंग में रहने वाले में 7 लोगों की जान चली गई। साथ ही कई लोगों के घायल की खबर है। साथी ही यह भी बता दें कि घायलों में भी कई लोगों की हालत गंभीर है। आग पर काबू पाने के लिए फायरबिग्रेट को करिब एक दर्जन से भी अधिक गाड़ियों लानी पड़ी थी।

क्या कहा बीएमसी
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने बताया कि गोवालिया टैंक में भाटिया अस्पताल के सामने स्थित कमाल बिल्डिंग में करीब सात बजे आग लगी। रिपोर्ट के मुताबिक इमारत की 18वीं मंजिल में आग लगी है। आग से अब तक 7 लोगों की जान चली गई है जबकि 17 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती है। गौरतलब है कि 2 लोगों की अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत हो गई है। आग इतना भीषण था कि मौके पर फायर बिग्रेट की 13 गाड़ियों और पानी के सात टैंकरों को लगाया गया था।