logo

दिल्ली : पीएम मोदी सहित इन केंद्रीय मंत्रियों ने महामहिम द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई, पढ़िए क्या कहा! 

a249.jpg

डेस्क: 


द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में सोमवार को शपथ ग्रहण किया। द्रौपदी मुर्मू को संसद के सेंट्रल हॉल में उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना (Chief Justice NV Ramana) ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। द्रौपदी मुर्मू भारतीय इतिहास की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल बनी हैं। द्रौपदी मुर्मू आजादी के बाद से पहली राष्ट्रपति हैं जिनका जन्म आजाद भारत में हुआ। द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। इनसे पहले प्रतिभा पाटिल (Pratibha Patil) भारत की राष्ट्रपति रह चुकी हैं। राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद द्रौपदी मुर्मू को पीएम सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। 

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दी बधाई
केंद्र में आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ( Arjun Munda) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर लिखा कि द्रौपदी मुर्मू जी ने पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। पूरा आदिवासी समुदाय एक नई शुरुआत के लिए तैयार है, जिसमें 1 आदिवासी महिला देश के सर्वोच्च पद पर आसीन है। उन्होंने कहा कि ये संवैधानिक पद पार्टी-लाइन से ऊपर है। अर्जुन मुंडा ने कहा कि ये पूरे देश में आदिवासी समुदाय के लिए गर्व का क्षण है। 

 

पीएम ने बताया एतिहासिक क्षण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)  ने ट्वीट किया कि जब द्रौपदी मुर्मू भारत के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले रही थीं तो पूरा देश उनको गर्व के साथ देख रहा था। उनका राष्ट्रपति पद ग्रहण करना भारत के लिए, विशेष रूप से गरीबों, वंचितों तथा दलितों के लिए महत्वपूर्ण क्षण है। पीएम ने लिखा कि मैं उनको एक उपयोगी राष्ट्रपति कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देता हूं। पीएम ने बतौर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पहले संबोधन का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने अपने संबोधन में आशा और करुणा का संदेश दिया।

उन्होंने भारत की उपलब्धियों पर जोर दिया और ऐसे समय में आगे की राह का एक भविष्यवादी दृष्टिकोण प्रस्तुत किया जबकि भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। उनका संबोधन काफी प्रेरणादायी है। 

 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने भी राष्ट्रपति पद की शपथ लेने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया कि द्रौपदी मूर्मू जी को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर बधाई। ये भारतीय गणराज्य के इतिहास में एक उल्लेखनीय दिन है। रक्षामंत्री ने लिखा कि मुझे विश्वास है कि उनके समृद्ध विधायी और प्रशासनिक अनुभव से राष्ट्र का लाभ होगा। कार्यकाल के लिए शुभकामना। 

 

गृहमंत्री अमित शाह ने दी शुभकामना
गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने भी ट्वीट कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी। लिखा कि भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को बहुत बहुत बधाई। मुझे विश्वास है कि आपका कार्यकाल देश के गौरव को नई ऊंचाइयों पर ले जायेगा। आज का यह ऐतिहासिक दिन लोकतांत्रिक मूल्यों पर चल हर वर्ग के सशक्तिकरण और अंत्योदय का एक अप्रतिम उदाहरण है। 

 

जेपी नड्डा ने बताया ऐतिहासिक पल
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी। लिखा कि द्रौपदी मुर्मू जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। द्रौपदी मुर्मू जी को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के लिए बधाई। "पीपुल्स प्रेसिडेंट" के रूप में राष्ट्र के नाम उनके पहले संबोधन ने न केवल इस वास्तविक ऐतिहासिक क्षण के महत्व को बल्कि नए भारत की भावना को भी समझाया। 

 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने क्या कहा! 
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर लिखा कि आज इतिहास रचा गया है। श्रीमति द्रौपदी मुर्मू जी को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर बधाई एवं शुभकामनाएं। 

 

स्मृति जुबिन ईरानी ने भी किया ट्वीट
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी (Smriti Irani) ने भी राष्ट्रपति पद की शपथ लेने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी। ट्विटर पर लिखा कि केंद्र भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करने पर माननीय द्रौपदी मुर्मू जी को हार्दिक शुभकामनाएं। आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए उत्सव का दिन है। सार्वजनिक जीवन में उनका विराट अनुभव एवं समर्पण देश की उन्नती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।