मुंबई
महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन फिर से हिंसक हो गया है। आंदोलन में शामिल लोगों ने बीड, माजलगांव में विधायक प्रकाश सोलंके के घर में आग लगा दी और उनके दफ्तर पर पत्थरबाजी की। बता दें के प्रकाश सोलंके सत्ता पक्ष के एनसीपी अजीत पवार गुट के विधायक हैं। आंदोलनकारियों का कहना है कि सोलंके ने मराठों के लिए आरक्षण की मांग करने वाले नेता मनोज जारंगे की आलचोना करते हुए प्रेस में बयान दिया था। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ही आंदलोन ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया।

विधायक का परिवार सुरक्षित
बता दें मराठा आरक्षण की मांग को लेकर पिछल 11 दिन में महाराष्ट्र में 13 लोग सुसाइड कर चुके हैं। इधर, एनसीपी विधायक सोलंके ने कहा है कि आगजनी की घटना के समय वे और उनका परिवार घर में ही थे। घटना से किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है लेकिन आग में कई सामान जलकर राख हो गये हैं। उनको संपत्ति का नुकसान हुआ है। परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। आग पर काबू पाने के बाद पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी है।

सासंद ने दिया इस्तीफा
गौरतलब है कि मराठा आंदोलन के समर्थन में रविवार 29 अक्टूबर को एक युवक ने सुसाइड कर लिया। इस युवक की पहचान बीड जिले के परली तालुका निवासी गंगा रामराव के रूप में हुई है। रामराव के सुसाइड के बाद आंदोलन के दौरान आत्महत्या करने वालों की संख्या 13 पहुंच गयी है। ये सभी सुसाइड पिछले 11 दिनों के संक्षिप्त अंतराल में हुए हैं। वहीं आंदोलनकारियों का साथ दे रहे शिवसेना शिंदे गुट के ही सांसद हेमंत पाटिल इस्तीफा दे चुके हैं। हालांकि उनका इस्तीफा खबर लिखे जाने तक लोकसभा अध्यक्ष को नहीं मिला है। लेकिन इसकी कॉपी सोशल मीडिया में वायरल की जा रही है।
