logo

मध्यप्रदेश : अवैध पटाखा गोदाम में भीषण ब्लास्ट, 3 की मौ'त, 7 घायल

mp.jpg

मुरैना:
मध्यप्रदेश के मुरैना (Morena of Madhya Pradesh) में बड़ा हादसा हुआ है। यहां अवैध पटाखा गोदाम में भीषण ब्लास्ट (Massive blast in illegal firecracker warehouse) हुआ है। धमाका इतना जबरदस्त था कि जिस बिल्डिंग में पटाखे बनाए जा रहे थे वो भरभरा कर गिर गया । इस घटना में 3 लोगों की मौत हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पटाखा बना रहे कई लोग मलबे में दब गए। 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं तीन जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।


7 लोग झुलस गए
हादसा बानमोर कस्बे के पास जैतपुर गांव का है। बिल्डिंग में जब वक्त ब्लास्ट हुआ, उस समय निर्माण का काम चल रहा था। अचानक हुए विस्फोट से पूरा मकान चपेट में आ गया और करीब 7 लोग झुलस गए थे। विस्फोट इतना जोरजार था कि आसपास के घरों की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग अपनों को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

 
पुलिस घटनास्थल पर मौजूद
घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर बी कार्तिकेय, एसपी आशुतोष बागरी, मुरैना विधायक राकेश मावई मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस की मौजूदगी में मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।