logo

Fire broke out in Maldives : मालदीप में लगी भीषण आग की लपटें पहुंची भारत तक, 8 भारतीय की मौत!

maldives.jpg

डेस्क:
मालदीप में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। आग राजधानी माले में विदेशी कामगारों के तंग आवासों (cramped residences of foreign workers) में लगी है। कहा जा रहा है कि इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है, वहीं कई लोग के घायल भी हुए है। घायलों का इलाज करवाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि मरने वालों में 8 लोग भारतीय है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। भारतीय उच्चायोग (Indian High Commission) ने ट्वीट ने एक ट्वीट जारी कहा है कि मालदीप में आग की घटना काफी दर्दनाक है। इसमें भारतीय नागरिक के मौत होने की भी खबर है। फिलहाल में मालदीप के अधिकारियों से बात करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं।

9 लोग अब भी लापता
समाचार मंच ‘सनऑनलाइन' के अनुसार बुधवार देर रात मावियो मस्जिद के पास एम. निरूफेफी में आग लगी। इसी के ग्राउंड फ्लोर में प्रवासी मौजूद रहा करते थे। मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल ने अनुसार इमारत से कुल 28 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है वहीं 9 लोगों का अभी भी कुछ पता नहीं चल पाया है। खबर के अनुसार, सात लोग मृत मिले, जबकि गंभीर रूप से झुलस गए दो लोगों को इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया।

करीब 2,50,000 लाख उस माले में रहते थे
जानकारी के अनुसार दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दमकल की टीम को आग बुझने में करीब 4 घंटे लगे। बता दें कि इस माले में करीब 2,50,000 लाख है जिसमें भारत  बांग्लादेश, भारत, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका के मजदूर रहते हैं।