logo

Corona Update : कोरोना से लड़ने के लिए कितने तैयार हैं हम?, आज से देशभर में मॉक ड्रिल 

mock_drill.jpg

द फॉलोअप डेस्क
देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। जानकारी के अनुसार आज देश में आज से 2 दिनों तक कोरोना को लेकर मॉक ड्रिल की जाएगी। इसके तहत यह जांच किया जाएगा कि कोरोना से लड़ने के लिए हम कितने तैयार हैं। अस्पतालों में तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। यह मॉक ड्रिल सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के अस्पतालों में होगा। वहीं स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया आज एम्स इज्जत का दौरा करेंगे। बता दें कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5 हजार 880 नए मामले दर्ज हुए हैं। इन नए आंकड़ों के बाद अब देश में एक्टिव मामलों की संख्या 35 हजार के पार हो गई है। 

दवाइयों और ऑक्सीजन का स्टॉक भी देखा जाएगा
कोविड मॉक ड्रिल के दौरान देखा जाएगा कि हेल्थ डिपार्टमेंट और स्टाफ इमरजेंसी की स्थिति को कैसे संभालते हैं। वे किस तरह उपलब्ध संसाधनों का पूरा उपयोग करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को इलाज उपलब्ध कराते हैं। इसमें अस्पतालों के इन्फ्रास्ट्रक्चर, दवाइयों के स्टॉक, ऑक्सीजन की उपलब्धता, डॉक्टरों और स्टाफ की संख्या समेत कई चीजें देखी जाती हैं। भारत में पिछली बार 27 दिसंबर, 2022 को कोरोना मॉक ड्रिल हुई थी। वहीं, दिल्ली के अस्पतालों में बीते 26 मार्च को मॉक ड्रिल हुई थी।

इन राज्यों में मास्क लगाना अनिवार्य
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए हरियाणा सरकार ने एहतियात बरतते हुए सभी सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। वहीं केरल सरकार ने भी गर्भवती महिलाएं,बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए मास्क को अनिवार्य कर दिया है। पुडुचेरी प्रशासन ने भी कोरोना के मामले को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT