logo

वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन से 34 की मौत, जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से तबाही; 58 रेल सेवाएं ठप

vashno0123.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और भूस्खलन से हालात बेहद खराब हो गए हैं। कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मार्ग पर मंगलवार, 26 अगस्त को हुए भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। पिछले 38 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश के चलते जम्मू क्षेत्र में बाढ़, भूस्खलन, पुलों और सड़कों को नुकसान और कई इलाकों में जलभराव जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।
झेलम समेत कश्मीर की प्रमुख नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। निचले इलाकों से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। जम्मू के कई हिस्सों मंब स्कूल पहले से ही बंद हैं, जबकि कश्मीर के छह जिलों—अनंतनाग, कुलगाम, पुलवामा, शोपियां, बडगाम और श्रीनगर—में भी बुधवार को सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया।


मौसम विभाग ने बुधवार को जम्मू संभाग और कश्मीर के दक्षिण व मध्य हिस्सों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
रेलवे यातायात पर भी इसका असर पड़ा है। उत्तर रेलवे ने जम्मू और कटरा के बीच चलने वाली 58 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि 64 अन्य ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया। बुधवार सुबह थोड़ी देर के लिए रेल सेवा बहाल हुई थी, लेकिन चक्की नदी में आई बाढ़ और मिट्टी कटाव के चलते इसे फिर से निलंबित कर दिया गया।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस त्रासदी पर दुख जताते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कई लोगों की जान गई है, जो बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पीड़ितों की हर संभव सहायता करें। साथ ही उन्होंने हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब और अरुणाचल प्रदेश जैसे अन्य राज्यों में भी राहत कार्यों में तेजी लाने की बात कही।
यह बारिश जम्मू क्षेत्र में पिछले कई दशकों में देखी गई सबसे तीव्र वर्षा मानी जा रही है। प्रशासन लगातार राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है, लेकिन चुनौती अभी भी बरकरार है।


 

Tags - Nationa। News Nationa। News Update Nationa। News।ive Country News Breaking News।atest