logo

मुकेश अंबानी फिर बने एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन, जानें गौतम अडाणी कितने नंबर पर

ambani2.jpg

द फॉलोअप डेस्क

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया में सबसे अमीर बिजनेसमैन बन गए हैं। साथ ही अंबानी दुनिया में अमीर बिजनेसमैन की सूची में 9वीं स्थान पर हैं। बता दें कि फोर्ब्स ने मंगलवार को दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट जारी की है। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 9वें स्थान पर रहे। उनकी कुल संपत्ति 83.4 अरब डॉलर है। 2022 में 90.7 अरब डॉलर की अनुमानित संपत्ति के साथ वे 10वें नंबर पर थे। वहीं अंबानी के प्रमुख प्रतिद्वंदी बिजनेसमैन गौतम अडाणी 24वें स्थान पर खिसक गए हैं।

169 भारतीय अरबपतियों ने जगह बनाई

फोर्ब्स की मंगलवार को जारी 2023 के अरबपतियों की सूची के मुताबिक, अडाणी 24 जनवरी, 2023 को 126 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे। अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों के बाद उनकी संपत्ति में तेजी से गिरावट आई। हालांकि, वह मुकेश अंबानी के बाद दूसरे सबसे अमीर भारतीय बने हुए हैं। इस बार खास बात यह है कि अमीरों की इस सूची में इस बार रिकॉर्ड 169 भारतीय अरबपतियों ने जगह बनाई है। 2022 में यह संख्या 166 थी। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT