logo

बड़ी खबर : मुकेश अंबानी के बेटे अनंत की राधिका मर्चेंट संग हुई सगाई, सामने आई खूबसूरत तस्वीरें

chota_ambani1.jpg

डेस्क:
बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) की संगाई हो  गई है। अनंत का सगाई राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के साथ हुआ है। उनकी सगाई राजस्थान के श्रीनाथ जी में परिवार और नजदीकी दोस्तों के सामने हुई। यह जानकारी रिलायंस ग्रुप ने प्रेस रिलीज जारी कर दी है। अनंत और राधिका एक दूसरे को बचपन से जानते थे। राधिका अंबानी परिवार से बहुत घुली-मिली हुई हैं।


तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
'Roka' सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिनमें अनंत अंबानी और उनकी होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट एक दूसरे के साथ नजर आ रहे है। तस्वीरों में नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर के परिसर में अनंत और राधिका एक दूसरे को निहारते हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर को एक ट्विटर यूजर (Twitter User) ने अपने अकांउट पर जारी किया है।


कौन है राधिका
राधिका बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। वीरेन मर्चेंट मुख्य रूप से गुजरात के कच्छ के रहने वाले हैं। वे ADF फूड्स लिमिटेड के नॉन एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर होने के साथ-साथ 'एन्कोर हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी के CEO और वाइस चेयरमैन भी हैं। वीरेन की दो बेटियां राधिका और अंजलि हैं। वहीं, वीरेन मर्चेंट की पत्नी शैला भी एक बिजनेसवुमन हैं और वो एन्कोर प्राइवेट लिमिटेड में डायरेक्टर हैं। अंजलि भी इसी कंपनी में बतौर डायरेक्टर काम करती हैं। अंबानी और मर्चेंट परिवार एक-दूसरे के साथ एक खास रिश्ता शेयर करते हैं।