डेस्क:
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) पंचतत्व में विलीन हो गए। हजारों की संख्या में उनके अंतिम दर्शन के लिए लोग पहुंचे। बेटे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सैफई के मेला ग्राउंड पर उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के लिए मुलायम की पार्थिव देह पहली पत्नी मालती (Malti) के मेमोरियल के पास बने प्लेटफॉर्म पर रखी गई थी।

रक्षा मंत्री राजनाथ ने दी श्रद्धांजलि
राजकीय सम्मान के साथ हो रहे अंतिम संस्कार में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री पहुंचे। रक्षा मंत्री राजनाथ ने भी श्रद्धांजलि दी। मुलायम के बेहद करीबी अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक भी मौजूद हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ मौजूद हैं। श्रद्धांजलि देने वालों में आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू, भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी और योगगुरु बाबा रामदेव भी थे। इनके अलावा राकांपा चीफ शरद पवार, उनकी बेटी सुप्रिया सुले, भाजपा सांसद वरुण गांधी, आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी, सहारा के चीफ सुब्रत राय सहारा, स्वामी प्रसाद मौर्य और अभिषेक बच्चन भी अंतिम संस्कार में शामिल हैं।
अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब
बता दें कि मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिये सैफई मेला ग्राउंड में रखा गया गया। यहां आम जनता की लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है। लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए शिवपाल यादव ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। लोग लगातार मंच चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।

यूपी में 3 दिनों के लिए राजकीय शोक
बता दें कि सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव का आज अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम केंद्रीय मंत्रियों और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों, कांग्रेस पार्टी की तरफ से भी शोक संवेदना जताई गई हैं।