गुरुग्राम:
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का निधन हो गया है। उन्होंने 82 साल की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल(Medanta Hospital) में आज सुबह 8:16 बजे आखिरी सांस ली। मुलायम सिंह यादव को 22 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ और लो ब्लड प्रेशर (shortness of breath and low blood pressure) की शिकायत के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालांकि उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था और 1 अक्टूबर की रात को ICU में शिफ्ट किया गया था, जहां एक डॉक्टरो का पैनल उनका इलाज कर रहा था।

दी जा रही थी जीवन रक्षक दवाएं
मेदांता अस्पताल ने अपने बुलेटिन में बताया कि, उन्हें लगातार जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही थी। यादव फिलहाल आईसीयू में भर्ती थी, और विशेषज्ञों की एक टीम उनका इलाज कर रही थी। दरअसल, समाजवादी पार्टी के संरक्षक बीते 22 अगस्त से अपने नियमित मेडिकल चेकअप और परीक्षाओं के लिए इलाज करा रहे थे। दो अक्टूबर को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया।

5 दिसंबर 1989 को पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने
मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को हुआ था। पांच भाइयों में मुलायम तीसरे नंबर पर थे। मुलायम सिंह ने पहलवानी से अपना करियर शुरू किया। वह पेशे से अध्याोपक रहे। उन्होंंने कुछ समय तक इंटर कॉलेज में अध्यासपन किया। पिता उन्हें पहलवान बनाना चाहते थे। फिर अपने राजनीतिक गुरु नत्थू सिंह को प्रभावित करने के बाद मुलायम सिंह यादव ने जसवंतनगर विधानसभा सीट से चुनावी अखाड़े से कदम रखा। वह 1982-1985 तक विधान परिषद के सदस्ये रहे। 5 दिसंबर 1989 को पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। उन्होंतने तीन बार राज्यो की कमान संभाली। वह देश के रक्षा मंत्री भी बने। उत्तपर प्रदेश विधानसभा के वह आठ बार सदस्यय रहे।