logo

नूपुर शर्मा प्रकरण  : 4 दिन से दिल्ली में मौजूद मुंबई पुलिस को नहीं मिली सफलता, नूपुर को ईमेल से भेजा समन  

nupur5.jpg

डेस्क :
पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा को समन देने दिल्ली पहुंची मुंबई पुलिस की टीम को अब तक सफलता हाथ नहीं लगी हैं । मुंबई पुलिस की एक टीम बीते 11 जून  यानी चार दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए बैठी है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया अख़बार ने मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से लिखा है कि वे चार दिन से दिल्ली में हैं। वे बीजेपी से निलंबित और पूर्व प्रवक्ता रहीं नूपुर शर्मा को समन देने के लिए आए थे लेकिन अभी तक नूपुर शर्मा मिली नहीं हैं। 

जारी तलाश के बीच ईमेल से भेजा समन 
नूपुर शर्मा की तलाश करने की कोशिश की जा रही है लेकिन वह अभी तक मिली नहीं हैं। मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने  बताया कि नूपुर शर्मा के नहीं मिलने की वजह से पुलिस ने अब ई-मेल के माध्यम से उन्हें समन भेज दिया है। नूपुर शर्मा ने एक टीवी चैनल पर डिबेट के दौरान पैग़ंबर मोहम्मद को लेकर कथित विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनके ख़िलाफ़ मुंबई में एफ़आईआर दर्ज हुई थी। इस FIR से जुड़े समन देने के लिए ही मुंबई पुलिस दिल्ली में नूपुर शर्मा की तलाश कर रही है। 

मुंबई पुलिस को नहीं मिल रहा दिल्ली पुलिस का सहयोग 
समाचार पत्रों में छपी खबर के मुताबिक़ मुंबई से आई पुलिस की टीम को दिल्ली पुलिस से बहुत अधिक सहयोग नहीं मिला है। नूपुर शर्मा को ईमेल से भेजे गए समन में 25 जून तक सुबह 11 बजे से पहले मुंबई में हाज़िर होने के लिए कहा गया है। नूपुर को ईमेल चार दिन लगातार ढूंढने के असफल प्रयास के बाद भेजा गया हैं।