logo

महाराष्ट्र में MVA ने किया सीटों का बंटवारा; कांग्रेस, शिवसेना और शरद के खातें में आई इतनी सीटें 

MAHARASHTRA.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी गठबंधन यानी MVA में लोकसभा चुनावों के लिए सीटों का बंटवारा हो गया है। इसके साथ ही MVA में लगभग महीने भर से चली आ रही तकरार समाप्त हो गयी है। मिली खबर के मुताबिक तीनों दलों के बीच सहमति बन गयी है। चुनाव में उद्धव गुट की शिवसेना को 21 सीटें, कांग्रेस को 17 सीटें औऱ शऱद पवार की पार्टी को 10 सीटें मिली हैं। तीनों दलों के नेताओं ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस कर सीट बंटवारे की जानकारी दी। 

कौन सी पार्टी कहां से लड़ेगी चुनाव 

शिवसेना (यूबीटी)- उद्धव की शिवसेना जिन 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वे इस प्रकार हैं- जलगांव, परभणी, नाशिक, पालघर, कल्याण, ठाणे, रायगढ़, मावल, धाराशिव, रत्नागिरी, बुलढाणा, हातकणंगले, संभाजीनगर, शिरडी, सांगली, हिंगोली, यवतमाल वाशीम, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण, मुंबई उत्तर- पूर्व। 

कांग्रेस- कांग्रेस जिन 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी उनमें शामिल हैं- नंदुरबार, धुले, अकोला, अमरावती, नागपुर, भंडारा गोदिंया, गढ़चिरौली-चिमूर, चंद्रपुर, नांदेड़, जालना, मुंबई, पुणे, लातूर, सोलापुर, कोल्हापुर, रामटेक और उत्तर मुबई। 

एनसीपी पवार- एनसीपी, पवार गुट को 10 सीटें मिली हैं। इनमें बारामती, शिरूर, सतारा, भिवंडी, डिंडोरी, माढा, रावेर, वर्धा, अहमदनगर दक्षिण और बीड शामिल है। 

क्या कहा उद्धव ठाकरे ने 

सीट बंटवारे के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी कल महाराष्ट्र आए थे। एक तो कल सूर्यग्रहण था, अमावस भी थी। पीएम मोदी की सभा भी थी। प्रधानमंत्री अगर एक पार्टी का प्रचार करने लगें तो ये अच्छी बात नहीं होगी। अगर हम उनकी यानी पीएम मोदी की आलोचना कर रहे हैं तो ध्यान रहे कि हम देश के प्रधानमंत्री की आलोचना नहीं कर रहे हैं। बल्कि हम 'भ्रष्ट जनता पार्टी' यानी बीजेपी के एक नेता की आलोचना कर रहे हैं। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - CONGRESSelectionshiv senasharad pawar