द फॉलोअप डेस्क
मिस इंडिया 2023 हमें मिल चुकी है। शनिवार को 59वें फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट को अपना वि मिल गया है। इस साल मिस इंडिया का ताज राजस्थान की नंदिनी गुप्ता के सिर सजा है। नंदिनी की उम्र महज 19 साल है। नंदिनी ने सबको पछाड़ते हुए ताज पर अपने नाम किया है। इसके साथ ही वहीं फर्स्ट रनर-अप का खिताब दिल्ली की श्रेया पूंजा बनीं। जबकि मणिपुर की स्ट्रैल थौनाओजम लुवांग सेकेंड रनर-अप बनीं।

बॉलीवुड के कई सितारे रहे मौजूद
इस बार मिस इंडिया का आयोजन मणिपुर के इंफाल में हुआ था। 15 अप्रैल यानी शनिवार को आयोजित ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद रहे। इनमें कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे ने सबको इंटरटेन किया। इसके साथ ही भूमि पेडनेकर, नेहा धूपिया,मनीष पॉल जैसे सितारे भी इवेंट में पहुंचे। सभी स्लैब्स मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में एक से बढ़कर एक लुक में पहुंचे थे। इसके साथ ही मिस इंडिया 2022 सनी शेट्टी भी कार्यक्रम में पहुंची थी। उन्होंने ही नंदिता गुप्ता को क्रॉउन पहनाया।

कौन हैं नंदिता
नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई वहीं से की है। उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। बचपन से ही वह ‘फेमिना मिस इंडिया’ की विनर बनने का सपना देख रही थीं और आखिरकार ये पूरा हुआ। वह इससे पहले 'फेमिना मिस इंडिया राजस्थान' की भी विनर बनी थीं। अब मात्र 19 साल की उम्र में उनका ‘मिस इंडिया’ बनना कई लड़कियों के लिए एक इंस्पिरेशन है। अब लोगों का उनके इंटरनेशनल लेवल पर भारत को रिप्रेजेंट करने का इंतजार है। फेमिना मिस इंडिया 2023 का खिताब अपने नाम कर चुकीं नंदिनी गुप्ता के लुक की बात करें तो वो काफी स्टाइलिश हैं. वो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं, जहां वो अक्सर अपने फोटोज और वीडियो डालती रहती हैं।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT