द फॉलोअप डेस्क
317 दिन बाद पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू जेल से बाहर आ गए है। उनके स्वागत के लिए जेल के बाहर उनके सर्मथकों की भारी भीड़ जमा है। लोग ढोल-नगाड़े के साथ उनके स्वागत के लिए पहुंचे है। वहीं हाईकमान ने आज के राज्य स्तरीय कार्यक्रम रद्द कर नेताओं को सिद्धू के स्वागत में पहुंचने के लिए कहा है। हालांकि उनकी रिहाई में काफी देरी हुई। पहले कहा गया था कि सिद्दू 11 बजे जेल से बाहर आ जाएंगे। फिर कहा गया 3 बजे लेकिन करीब 6 बजे वो जेल से बाहर आए हैं। बता दें कि सजा के दौरान कोई छुट्टीय न लेने का नवजोत सिंह सिद्धू को यह बेनिफिट मिल रहा है और वह 19 मई से 48 दिन पहले रिहा हो रहे हैं। सिद्धू के ट्विटर पेज पर शुक्रवार को इसकी जानकारी दी गई। ट्वीट में लिखा था कि वरिष्ठ अधिकारियों ने रिहाई की सूचना दी है।

1988 में एक व्यक्ति की सिद्दू से विवाद होने के कारण हुई थी मौत
बता दें कि 1988 में पंजाब के पटियाला में गाड़ी पार्किंग को लेकर 65 वर्षीय गुरनाम सिंह से सिद्धू का विवाद हो गया था। इस विवाद में सिद्धू ने गुरनाम सिंह पर घूंसे बरसाए थे, जिससे बाद गुरनाम की मौत हो गई थी। मृतक गुरनाम सिंह के परिजनों ने 2010 में एक चैनल के शो में सिद्धू द्वारा गुरनाम को मारने की बात स्वीकार करने की सीडी सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की थी। जिसके बाद 19 मार्च 2022 को कोर्ट ने उन्हें 1 साल की सजा सुनाई थी।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT