logo

NDA ऑर्गेनिक गठबंधन है, ये अटल, जॉर्ज फर्नांडिस और बालासाहेब जैसे नेताओं की विरासत है- मोदी

modi_samm.jpg

द फॉलोअप डेस्क
NDA संसदीय दल की बैठक में संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी ने घटक दल और नवनिर्वाचित सांसद का धन्यवाद दिया। नरेंद्र मोदी ने सबका शुक्रिया अदा किया। खुशी की बात है कि आज मुझे आप सबका स्वागत करने का अवसर मिला। आप सभी विजयी हुए, सभी अभिनंदन के अधिकारी हैं। नरेंद्र मोदी ने कहा कि गठबंधन चौथे टर्म में प्रवेश कर रहा है। साथियों, इस बात को जो राजनीतिक के विशेषज्ञ है, मुक्त मन से सोचेंगे तो पायेंगे कि एनडीए सत्ता प्राप्त करने का, सरकार चलाने का कुछ दलों का जमावड़ा नहीं है। ये राष्ट्र प्रथम की मूल भावना से समर्पित समूह है। 30 साल का लंबा कालखंड, शुरू में शायद एसेंबल हुआ होगा लेकिन आज भारत की राजनीतिक व्यवस्था में ऑर्गेनिक अलायंस है। ये मूल्य अटल बिहारी वाजपेयी, प्रकाश सिंह बादल, बालासाहेब ठाकेर, जॉर्ज फर्डानींस और शरद पवार जैसे लोगों ने विश्वास का सृजन कर इसे वटवृक्ष बना दिया है। हम सबके पास ऐसे महान नेताओं की विरासत है। हमें इसका गर्व है। 


ये पल मेरे लिए भावुक करने वाला...
नरेंद्र मोदी ने आगे बीजेपी के कार्यकर्ताओं का शुक्रिया किया। मोदी ने कहा कि जिन लाखों कार्यकर्ताओं ने दिन रात परिश्रम किया, उन्होंने दिन रात का फर्क मिटाया, भयंकर गर्मी में हर दल के कार्यकर्ता ने पुरुषार्थ किया है, परिश्रम किया है, मैं आज संविधान सदन के सेंट्रल हॉल से उन्हें प्रणाम करता हूं। मेरा बहुत सौभाग्य है कि एनडीए के नेता के रूप में आप सब साथियों ने सर्वसम्मति से चुनकर मुझे नया दायित्व दिया है। इसके लिए मैं आपका आभारी हूं। व्यक्तिगत जीवन में मैं जवाबदेही का अहसास करता हूं। 2019 में सदन में बोल रहा था। सबने मुझे नेता के रूप में चुना। तब मैंने एक बात को बल दिया था विश्वास,. आज जब आप मुझे फिर से मुझे दायित्व देते हैं इसका मतलब है हमारे बीच विश्वास का सेतू उतना मजबूत है, ये अटूट रिश्ता विश्वास की मजबूत धरातल पर है। ये सबसे बड़ी पूंजी होती है। इसलिए, ये पल मेरे लिए भावुक करने वाला भी है। आपके प्रति जितना धन्यवाद करूं उतना कम है। 


देश चलाने के लिए सर्वमत जरूरी
नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि हिन्दुस्तान के महान लोकतंत्र की ताकत देखिए की एनडीए देश में 22 राज्यों में सरकार बनाने का मौका दिया है। हमारा ये गठबंधन, सच्चे अर्थ में भारत की असली स्प्रिट है, जो भारत की आत्मा है, भारत की जड़ों में जो रचा बसा है, उसका एक प्रतिबिंब है। मैं इसलिए कह रहा हूं कि नजर करें हमारे देश में 10 ऐसे राज्य हैं जहां हमारे आदवासी बंदुओं की संख्या प्रभावी रूप से है। निर्णायक रूप से है। जहां इस वक्त आबादी आदिवासी की ज्यादा है। ऐसे 10 राज्यों में से 7 राज्यों में एनडीए सेवा कर रहा है। हम सर्वपंत संमभव को लेकर संविधान के प्रति समर्पित है। गोवा हो, नॉर्थ ईस्ट हो। बहुत बड़ी मात्रा में ईसाई भाई बहन रहते हैं। उन राज्यों में एनडीए के रूप में सेवा का अवसर मिला है। प्री पोल अलायंस, हिन्दुस्तान के राजनीतिक इतिहास में, गठबंधन के इतिहास में इतना सफल कभी भी नहीं हुआ जितना कि एनडीए हुआ है। गठबंधन की विजय हमने बहुमत हासिल किया है। मैं कई बार कह चुका हूं कि, शब्द अलग होंगे लेकिन भाव में सातत्य है। सरकार चलाने के लिए बहुमत जरूरी है। लोकतंत्र का वही एक सिद्धांत है लेकिन देश चलाने के लिए सर्वमत जरूरी होता है। 


एनडीए सबसे सफल गठबंधन 
मोदी ने आगे कहा कि मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि आपने हमें बहुमत दिया। सरकार चलाने का सौभाग्य दिया है। हमारा दायित्व है कि सर्वमत का पालन करें। देश को आगे ले जाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेंगे। एनडीए को करीब 3 दशक हो चुके हैं। आजादी के 75 साल में तीन दशक एनडीए, ये सामान्य घटना नहीं है। विधिवत के बीच 3 दशक की आशा बहुत बड़ी मजबूती का संदेश देती है। गर्व के साथ कहता हूं एक समय वो था जब संगठन के कार्यकर्ता के रूप में एनडीए का हिस्सा था। व्यवस्था से जुड़ा था। आज सदन में बैठकर आपके साथ काम करते-करते मेरा भी नाता 30 साल का रहा है। तथ्यों के आधार पर कह सकता हूं कि ये सबसे सफल गठबंधन है। हम गर्व के साथ कह सकते हैं कि 5 साल का टर्म होता है। इस गठबंधन ने 30 साल से 5 साल के तीन टर्म पार किया है। 

Tags - NDANDA meeting Narendra Modi