logo

7 साल के बच्चे के फेफड़े में फंसी सुई, चुंबक से निकाला

aims_delhi_2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
डॉक्टरों को धरती का भगवान कहा जाता है,इसे दिल्ली एम्स के डॉक्टर्स ने सच साबित किया है। दरअसल,एम्स के डॉक्टर्स ने एक 7 साल के बच्चे के फेफड़े में फंसी सुई को सफलतापूर्वक निकाल कर उसे नई जिदंगी दी है। डॉक्टरों ने इस सुई को निकालने के लिए चुबंक का इस्तेमाल किया। ऑपरेशन के बाद बच्चे को कुछ टांके लगाए गए हैं। जिसके बाद बच्चे को आईसीयू में रखा गया है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।


5 इंच लंबी सिलाई मशीन की सुई फंसी थी 
एम्स प्रबंधन ने जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों को खांसी के साथ मुंह से खून आ रहा था। उसे गंभीर स्थित में एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जिसके बाद बच्चे की जांच की गई। जब रिपोर्ट सामने आया तो बच्चे के परिजनों के साथ डॉक्टर्स की टीम भी हैरान रह गई। बच्चे के फेफड़े की गहराई में लगभग 4 इंच का सिलाई मशीन फंसा हुआ था, जिसकी जानकारी बच्चे के परिजनों को भी नहीं थी। इस 5 इंच लंबे सिलाई मशीन की सुई फंसी होने के कारण ही बच्चे को खांसी होने पर खून आ रहा था। टीम ने सर्जरी कर सुई को निकालने का फैसला किया। शिशु रोग विभाग के डॉ. विशेष जैन और डॉ. देवेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई जिसके बाद बच्चे की सफल सर्जरी की गई। 


ये मामले अलग था- डॉक्टर
डॉ जैन ने बताया कि सुई इतनी गहराई में थी कि उसे निकालना काफी मुश्किल था। करीब आधे घंटे के जटिल ऑपरेशन ने बाद आखिरकार हमने ऐसा कर दिखाया। इस सर्जरी के लिए एक विशेष उपकरण बनाया गया था, जिसमें चुम्बक का इस्तेमाल किया गया और उसी की सहायता से बच्चे के शरीर से उस सुई को निकाला जा सका। उन्होंने आगे कहा कि हर महीने मेरे पास बच्चे का द्वारा कुछ निगल जाने के करीब 150 समस्या सामने आते हैं, लेकिन ये मामला काफी अलग था। अंतत: हमने इस चुनौतीपूर्ण सर्जरी को किया और सफलता हासिल की।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N