logo

NEET PG 2023  : आज फिर से ओपन किया जाएगा रजिस्ट्रेशन विंडो, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

neet.jpg

द फॉलोअप डेस्क:
NEET एमडीएस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन से वंचित रह गए उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। नीट पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन का एक और मौका दिया गया है। आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) द्वारा देश भर के विभिन्न चिकित्सा उच्च-शिक्षा संस्थानों में संचालित होने वाले पीजी लेवल के डिग्री (एमडी, एमएस) और डिप्लोमा कोर्सेस में शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में दाखिले के लिए उम्मीदवारों के चयन हेतु आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा नीट पीजी 2023 के लिए आवेदन का एक और मौका दिया गया है।

12 फरवरी तक ओपेन रहेगी

एनबीई के एक अपडेट के मुताबिक नीट पीजी 2023 रजिस्ट्रेशन विंडो आज यानि गुरुवार, 9 फरवरी की दोपहर 3 बजे से 12 फरवरी तक ओपेन रहेगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, natboard.edu.in पर जाकर पंजीकरण दिया था। हालांकि यह केवल उन उम्मीदवारों के लिए है, जो जुलाई से अगस्त माह के बीच अपनी एमबीबीएस की इंटर्नशिप पूरी करने जा रहे हैं। बोर्ड ने इंटर्नशिप पूरी करने की अवधि आगे बढ़ाकर 11 अगस्त कर दी है, जोकि पहले 30 जून थी।

उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान देना चाहिए
नीट पीजी, एमडीएस रजिस्ट्रेशन 2023 कर रहे उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एनबीईएमएस ने पंजीकरण के लिए विंडो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा इंटर्नशिप की कट-ऑफ डेट के संशोधित किए जाने की घोषणा के चलते ओपने की है। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल और डेंटल यूजी कोर्स को कंपलीट करने के लिए अनिवार्य इंटर्नशिप को पूरा करने की कट-ऑफ डेट को संशोधित करते हुए क्रमश: 11 अगस्त और 30 जून 2023 कर दी है।