द फॉलोअप डेस्क
PFI उग्रवादियों के खिलाफ नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की टीम ने एक बार फिर से अपनी जांच शुरू कर दी है। टीम ने 5 राज्यों के 17 ठिकानों पर मंगलवार को छापा मारा है। इन राज्यों में बिहार,उत्तरप्रदेश,मध्यप्रदेश,गोवा और पंजाब शामिल है। जानकारी के अनुसार NIA ने जिन 17 जगहों पर छापेमारी कर रही है। उनमें से 12 जगह बिहार के हैं, 2 उत्तर प्रदेश 1-1 मध्यप्रदेश,गोवा और पंजाब में है।

सोमवार रात ही मोतिहारी पहुंची NIA
जानकारी के अनुसार PFI से जुड़े मामले में NIA की टीम दरभंगा के उर्दू बाजार स्थित दांत के डॉक्टर सारिक रजा और सिंघवारा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी महबूब के यहां छापेमारी कर रहे हैं। वही मुजफ्फरपुर के चकिया में भी एनआईए की रेड जारी है। एनआईए की टीम सोमवार रात ही मोतिहारी पहुंची। एसपी से मुलाकात के बाद सुबह 7 बजे चकिया और मेहसी थाना की पुलिस के साथ कुअवां गांव पहुंची। जहां सज्जाद अंसारी के घर का दरवाजा खुलवाया। फिर NIA और पुलिस की टीम ने उसके घर की तलाशी शुरू कर दी।
Bihar | NIA conducts raid on Dr Sarik Raza, a dentist located in the Urdu Bazaar of Darbhanga city and one Mehboob, a resident of Shankarpur village in Singhwara police station area, in connection with banned organisation Popular Front of India pic.twitter.com/bLX0vBgU4E
— ANI (@ANI) April 25, 2023