logo

देश में 70 से भी ज्यादा ठिकानों पर NIA की छापेमारी जारी, टेरर फंडिंग से जुड़ा है मामला

nia9.jpg

द फॉलोअप डेस्क
NIA की टीम देश के आठ राज्यों के लगभग 70 जगहों पर सुबह से ही छापेमारी कर रही है। मामला टेरर फंडिंग और आम सप्लाई से संबंधित है। बताया जा रहा है कि NIA की छापेमारी अभी भी चल रही है। जानकारी के मुताबिक पंजाब,दिल्ली,चंडीगढ़,हरियाणा,राजस्थान,उत्तर प्रदेश,गुजरात और मध्य प्रदेश में 70 से ज्यादा जगहों पर एनआईए अधिकारी एक साथ छापेमारी कर रहे हैं। NIA की यह कार्रवाई गैंगस्टर और उनके अपराधिक सिंधी केट के खिलाफ दर्ज एक मामले को लेकर की जा रही है।


गैंगस्टर लॉरेंस और नीरज बवाना ने टेरर फंडिंग की बात कबूली थी
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जांच एजेंसी यह कार्रवाई लॉरेंस और अलग-अलग राज्यों में फैले उसके सिंडिकेट के टेरर फंडिंग में शामिल होने के सबूत मिलने के बाद कर रही है। गैंगस्टर लॉरेंस और नीरज बवाना ने पूछताछ में हथियार सप्लायर गिरोह और टेरर फंडिंग की बात कबूली थी। खबर यह भी है कि NIA को रेड के दौरान कई जगह हथियार भी मिले हैं। आपको बता दें कि NIA ने सितंबर 2022 से अब तक पंजाब और हरियाणा में एक्टिव गैंगस्टर्स लॉरेंस, नीरज बवाना, बंबीहा सहित उत्तर भारत में फैले इनके सिंडिकेट से जुड़े लोगों पर एक्शन ले चुकी है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT